दवा का बिल मांगना मरीज के तीमारदार को पड़ा भारी

,

जन औषधि केंद्र संचालक ने कर्मियों संग मिलकर पीटा, वीडियो वायरल

सहजनवां/गोरखपुर। सरकारी अस्पताल में जो दवाएं उपलब्ध न हो उन दवाओं को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने के लिए,सरकार द्वारा जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है।ताकि मरीज और उनके तीमारदार सस्ते दाम पर यहा से दवा ले सके,लेकिन दूसरी तरफ जिन लोगो को मरीजो के हितों की जिम्मेदारी मिली हैं।अब वही दबंगई दिखा रहे है।और मरीज से मारपीट भी कर रहे है।
सहजनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जैन औषधि केंद्र से मामला आया है।जहां पर मरीज को दवा का बिल मांगना भारी पड़ गया और केंद्र संचालक ने अपने कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बताते चले सहजनवा थाना क्षेत्र के मिनवा गांव के रहने वाले मनीष गौड़ अपनी पत्नी अर्चना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा गए थे। जहां मरीज देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाएं, जन औषधि केंद्र से लेने के लिए पर्ची दिया।जिसको लेकर वह जन औषधि केंद्र पहुंचे और दवा लेकर भुगतान भी कर दिया।लेकिन जैसे ही उन्होंने दवा का बिल मांगा तो केंद्र संचालक भड़क गया।और अपने साथियों संग मिलकर उनके साथ मारपीट किया
जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस मामले को लेजर मिनवा गांव के रहने वाले मनीष गौड़ पुत्र लवकेश गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग किया।और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।उसके बाद मारपीट करने वाले तीनों लोगों को सहजनवा पुलिस अपने साथ लेकर थाने आई।जहां उसे पूछ ताछ चल रहा है
उक्त संदर्भ में थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *