परतावल/महराजगंज
महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही बीआरसी कर्मचारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी के पहुंचते ही बीआरसी स्टाफ ने फूल-माला, अंगवस्त्र, भगवान गणेश की स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में कंप्यूटर ऑपरेटर शंभू सिंह, लिपिक तीजील श्रीवास्तव, अकाउंटेंट ऋषभ, एमआईएस विनोद, उमेश यादव और मोहम्मद अकरम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा
ज्ञात हो कि शिव कुमार इससे पूर्व पनियारा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए विभाग ने उन्हें परतावल की जिम्मेदारी सौंपी है।
सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने पर जोर
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीईओ शिवकुमार ने कहा कि सरकार की सभी शैक्षिक योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने परतावल क्षेत्र के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की कि वे विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
