मीटर में आग लगने से मुश्किल में कटी ग्रामीणों की रात

घघसरा/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पट्टी धर्मदास में गुरुवार शाम ट्रांसफार्मर के स्मार्ट मीटर में अचानक आग लगने से पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। घघसरा उपकेंद्र से जुड़े इस गांव में आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। समय रहते सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।बिजली ठप होते ही भीषण गर्मी और उमस में ग्रामीणों की रात मुश्किल में कटी। पानी, घरेलू काम और बच्चों-बुजुर्गों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।
ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व प्रधान राममिलन यादव ने बिजली विभाग से संपर्क कर दबाव बनाया। शुक्रवार को टीम पहुंची और नया स्मार्ट मीटर लगते ही आपूर्ति बहाल हो गई।राजेश शुक्ला, संपूर्णानंद शुक्ला, वीरू,नन्हेंलाल समेत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पूर्व प्रधान के प्रयासों की सराहना की।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *