भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से खामेनेई को श्रद्धांजलि

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने ईरान की राजधानी तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

भारत सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हैं।

बिहार के राज्यपाल ने श्रद्धांजलि सभा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया है, “शुक्रवार को तेहरान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया गया और संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।”

विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

उन्होंने कहा, “बिहार के राज्यपाल और मैंने तेहरान में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।”

हमने भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है।

अंतिम संस्कार समारोह के लिए विदेशी मेहमान तेहरान पहुंचे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *