अवैध मिट्टी परिवहन में लिप्त न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत हुआ सीज

 


पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी है ।
दिनांक 28.05.2026 को थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला मय हमराह, उप-निरीक्षक मिथलेश कुमार व हमराही बल के साथ क्षेत्र में गश्त और भ्रमण पर थे। इसी दौरान ग्राम पतरेगवा के पास मिट्टी लदा एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया गया।
थानाध्यक्ष द्वारा ट्रैक्टर चालक से वाहन से संबंधित आवश्यक अभिलेख तथा मिट्टी परिवहन से जुड़े वैध प्रपत्र की मांग की गई। ट्रैक्टर चालक द्वारा वाहन या मिट्टी परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

बिना किसी वैध कागजात और अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन किए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर 449911DX को मय ट्रॉली (लदी हुई मिट्टी सहित) मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत जरिए ऑनलाइन सीज किया गया। सीज किए गए वाहन को थाना परिसर में लाकर खड़ा कराया गया है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *