लाहौर से उड़ान भरकर बांग्लादेश के चटगांव हवाई अड्डे पर उतरते ही ‘अज्ञात’ अमेरिकी विमान भारत के ऊपर से गुजर गया, क्यों?

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश से एक रहस्यमयी मामला सामने आया है।

नौ सीटों वाला ट्विन-टर्बोप्रॉप बिजनेस और यूटिलिटी विमान 17 अक्टूबर को रात 9:50 बजे चटगांव के शाह अमानत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

इसके कुछ ही देर बाद बांग्लादेश वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भी उसी हवाईअड्डे पर उतरा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरने से पहले लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

सुत्र ने जानकारी दी है कि रात करीब 9:20 बजे जब विमान बिहार के आसपास कहीं भारतीय हवाई क्षेत्र में था, तो उसके पायलट ने अमानत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को रेडियो दिया, जिसने उसे चटगांव पहुंचने के लिए आवश्यक जानकारी दी।

हालाँकि FlightRadar24 ने बांग्लादेश वायु सेना के हेलीकॉप्टर के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान की, जिसमें उसका कॉल साइन (MI748) भी शामिल था, लेकिन इसने विमान का कॉल साइन नहीं दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *