ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, भेंट की हनुमान चालीसा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/11/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में हिस्सा लिया और दीप जलाए।

सुत्र के मुताबिक, समारोह में अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना, उद्यमी विशाल गोंडल, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा, एफबीआई के निदेशक काश पटेल और यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के निदेशक जय भट्टाचार्य ने भाग लिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। निजी समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के उपायुक्त अर्जुन मोदी भी शामिल हुए।

भारतीय प्रौद्योगिकी उद्यमी विशाल गोंडल ने राष्ट्रपति ट्रम्प को हनुमान चालीसा की एक प्रति उपहार में दी है।

उन्होंने सोशल नेटवर्क एक्स के जरिए इस बात की जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल के दौरान शुरू हुई थी।

शुरुआती वर्षों में, दिवाली कार्यक्रम आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन में आयोजित किए जाते थे, जिसमें भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्य और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे।

फिर 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित दिवाली समारोह में दीपक जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *