बीएसएफ जवानों पर जानलेवा हमला, हथियार लूटे, कंपनी कमांडर समेत 3 घायल, त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा की घटना

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – त्रिपुरा के सिपाहिताला से बड़ी खबर सामने आई है।

यहां बोक्सानगर इलाके के अशबरी में तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों पर हमला कर दिया।

बीएसएफ जवानों को बेरहमी से पीटा गया और उनके हथियार लूटने की कोशिश की गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। तस्करों ने सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तस्कर बीएसएफ जवानों को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।

इस हमले में कंपनी कमांडर रोहित और तीन अन्य बीएसएफ जवान घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) गेट नंबर 174 और 175 के तहत कंटीले तार वाले बॉर्डर क्रॉसिंग के पास हुई।

कथित तस्कर इस इलाके से अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां तैनात 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *