हथियारों से लैस थे समुद्री डाकू, 3000KM दूर भारतीय नौसेना ने सिखाया सबक; ईरान

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बड़े ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाली नौका ‘अजिनी’ के चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सशस्त्र समुद्री लुटेरों से बचा लिया।

यह अभियान करीब 48 घंटे तक चला. मुंबई से 3,000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर समुद्री डाकुओं ने इस जहाज पर कब्ज़ा कर लिया था।

इस अभियान में भारतीय वायु सेना ने भी नौसेना की सहायता की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि नौसेना ने बहुत समन्वय और तेजी से काम किया।

ऑपरेशन के दौरान, जहाज का पता लगा लिया गया, समुद्री लुटेरों को रोक लिया गया और चालक दल के सभी सदस्यों को बचा लिया गया।

बचाए गए सभी 20 चालक दल के सदस्य ईरानी नागरिक हैं।

नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने भारत सरकार, भारतीय नौसेना और वायु सेना का आभार व्यक्त किया है।

दूतावास ने भारतीय सुरक्षा बलों के साहस, व्यावसायिकता और समन्वय की प्रशंसा की।

उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान भारत और ईरान के बीच दोस्ती और सहयोग का उदाहरण है।

राजनाथ सिंह ने इस अभियान से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की।

इसमें नौसेना का युद्धपोत आईएनएस कोलकाता एक मछली पकड़ने वाले जहाज के पास खड़ा नजर आ रहा है।

तस्वीर में हथियारबंद कमांडो जहाज के डेक पर संदिग्ध समुद्री लुटेरों की निगरानी करते नजर आ रहे हैं. जहाज से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *