प्रेम सम्बन्ध छुपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/11/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – मोहनपुर, जहदा ग्रामीण नगर पालिका-2, मोरंग जिला के 40 वर्षीय बुधराम सोरेन झेराहाट के उद्योग में काम करते थे तिहार(दिपावली)मनाने के लिए वह रविवार को घर पहुंचे।

जब वह तिहार मनाने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई।

लोहे की रॉड से मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक कवित कटवाल ने बताया कि हत्या के आरोप में सोरेन की 35 वर्षीय पत्नी कमली बास्के और भारत के बिहार राज्य अंतर्गत कटिहार के 27 वर्षीय सुनील मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

कटवाल के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि तिहार मनाने के लिए घर लौटे बुधराम, उसकी पत्नी कमली और प्रेमी सुनील घर पर शराब पी रहे थे।

नशे में होने के बाद बुधराम अपने कमरे में सोने चला गया।

बुधराम के सो जाने के बाद कमली और सुनील की योजना के मुताबिक उन्होंने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।

सोरेन के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

बाद में मृतक की 13 वर्षीय बेटी ने दरवाजा खोला तो अपने पिता को लहूलुहान हालत में देखा. तभी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर पुलिस पहुंची और घर के पास छुपे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

कमली फरार थी. कमली को पुलिस ने सोमवार की सुबह उसके घर से थोड़ी दूर धान के खेत से हिरासत में ले लिया।

मोरंग जिला पुलिस प्रमुख कवित कटवाल ने बताया कि उसे बैग के साथ भारत की ओर भागते समय गिरफ्तार किया गया।

कटवाल के मुताबिक, कमली और भारतीय नागरिक सुनील के बीच कुछ समय से विवाहेतर संबंध चल रहा था।

रिश्ते की जानकारी पति बुधराम को हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि अपने रिश्ते को छुपाने के लिए दोनों ने हत्या की योजना बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *