मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद प्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

देवरिया स्थित आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया, परिजनों को बंधाया ढांढस

देवरिया जनपद मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूर्व सांसद एवं लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री देवरिया स्थित उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रकाश मणि त्रिपाठी के पुत्र एवं सांसद शशांक मणि त्रिपाठी सहित शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *