मिस्र के गीज़ा में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर, भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत और 125 घायल, जांच जारी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/11/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – मिस्र के गीज़ा में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में 7 की मौत और 125 घायल; कई डिब्बे पटरी से उतरे, जांच शुरू।

मिस्र में रविवार 8 नवंबर 2026 को एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ।

राजधानी काहिरा के दक्षिण में गीज़ा प्रांत के अल-अयात इलाके में दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं।

इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 125 यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
मिस्र के रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 134 गीज़ा से फयूम जा रही थी।

इसी दौरान वह काहिरा से असवान जा रही एक अन्य ट्रेन संख्या 2010 के पिछले हिस्से से टकरा गया।

शुरुआती जांच के मुताबिक दूसरी ट्रेन उसी रेलवे ट्रैक पर रुकी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग डिब्बों में फंस गए।

राहत एवं बचाव कार्य जारी है
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 72 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है।
राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिये मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने हादसे पर दुख जताया है और संबंधित अधिकारियों को जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

लोक अभियोजन विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रेन परिचालन और सुरक्षा नियमों की जांच की जाएगी, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्वीकरण
यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों और मिस्र के अधिकारियों के बयानों पर आधारित है।

आधिकारिक अपडेट के अनुसार मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *