अमेरिकी सैनिकों को ईरान नहीं भेजा जाएगा” – “ईरान ने अपने ही लोगों को चोट पहुंचाई, अब वह इसका परिणाम भुगत रहा है” – ट्रम्प

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान से जुड़े मामलों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ी चेतावनी जारी की है ।

उन्होंने यह बात आज व्हाइट हाउस में अमेरिकी तेल कंपनियों के प्रमुखों के साथ हुई चर्चा के दौरान पत्रकारों को जवाब देते हुए कही ।

अगर अमेरिका ईरान के मामले में दखल देता है तो भी अमेरिकी सेना को जमीन पर नहीं भेजा जाएगा

लेकिन उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अमेरिका चुप नहीं बैठेगा ।

ट्रंप ने कहा, “अगर वे अतीत की तरह निर्दोष लोगों को मारना शुरू कर देंगे, तो हम हस्तक्षेप करेंगे। हम उन्हें वहीं मारेंगे, जहां उन्हें सबसे ज्यादा दुख होगा।”

उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेना भेजेंगे ।

बल्कि इसका मतलब यह है कि हम बहुत कड़ा और प्रभावी ढंग से हमला करेंगे.”।

ट्रंप के मुताबिक, ईरानी सरकार लंबे समय से अपने ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रही है।

उन्होंने कहा, “ईरान ने अपने नागरिकों को बहुत पीड़ा पहुंचाई और अब वे इसका परिणाम भुगत रहे हैं।”

उनके इस बयान से विश्व राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *