जनशिकायतों के निराकरण के प्रति गंभीर हो जिम्मेदार – जिलाधिकारी रायबरेली

 

रायबरेली । ऊंचाहार समाधान दिवस में आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति जिम्मेदार अधिकारी गंभीर हो , ऐसे आयोजनों का आशय आम जनता को त्वरित राहत देना है , यदि ऐसा नहीं हो पा रहा है तो आपको आत्मचिंतन की जरूरत है । यह विचार शनिवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आई शिकायतों के निस्तारण के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि एक शिकायत का बार बार आना यह साबित करता है कि आप शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि
जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। समाधान दिवस में राजस्व विभाग 42, पुलिस 11, विद्युत 05, समाज कल्याण 04, पूर्ति विभाग 08 कुल 70 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 10 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह , मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, तहसीलदार ऊंचाहार आकांक्षा दीक्षित, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *