फतेहपुर के बदमाशों ने एनटीपीसी संविदा कर्मी से की थी लुट

 

रायबरेली । बीती 26 फरवरी की रात एनटीपीसी के संविदा कर्मचारी के साथ सशस्त्र बदमाशों द्वारा की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है इस घटना को अंजाम देने वाले कुलचे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें से एक स्थानीय व्यक्ति है और अन्य पांच बदमाश फतेहपुर जनपद के निवासी हैं।
ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी गांव निवासी अंकित पाल के साथ बीती 26 फरवरी की रात में लूट की घटना हुई थी वह एनटीपीसी में संविदा कर्मचारी है ।रात में वह ऊंचाहार से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में डिहवा गांव के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे लैपटॉप ,मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान तमंचे की नोक पर छीन लिया ।इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने अमन तिवारी निवासी चौफेरवा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर , क्रिश कुमार व आदर्श पासी निवासी गण पटेल नगर थाना हरिहरगंज जनपद फतेहपुर, दीपू वाल्मीक निवासी राधा नगर फतेहपुर , अमित रावत निवासी दक्षिण गौतम नगर थाना कोतवाली नगर फतेहपुर और ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पैडापुरा निवासी अश्वनी उर्फ शनि को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि सारे बदमाश नशे के आदी हैं, और नशे के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे ।जब यह दूसरी बार घटना को अंजाम देने की फिराक में थे ,तभी ऊंचाहार पुलिस ने इन्हें दबोच लिया ।इनके कब्जे से अवैध असला घटना में प्रयुक्त बाइक और लूट गया सामान बरामद किया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *