स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)के तहत कार्यरत कर्मचारीयों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन

 

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के क्रियान्वयन हेतु जनपद व विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत कार्मिकों जिला कन्सल्टेन्ट,कम्प्यूटर ऑपरेटर,योजना सहायक,खण्ड प्रेरक, डाटा इण्ट्रीयू ऑपरेटर ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में विकास भवन में जिला पंचायती राज अधिकारी को मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर ज्ञापन सौंपाते हुए बताया कि पंचायतीराज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत कार्यरत कार्मिक वित्तीय वर्ष 2006 से तैनात हैं। जिनका विभिन्न पदों पर अत्यन्त ही कम मानदेय बढ़ोत्तरी की गयी है,जबकि इसी विभाग में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत कार्यरत जिला परियोजना प्रबन्धक, जो वित्तीय वर्ष 2012-13 से मानदेय लगभग रू0 17000/- प्रतिमाह की दर से निर्धारित था, जिनकी प्रतिवर्ष निरन्तर मानदेय वृद्धि होने के कारण रू० 50000/- प्रतिमाह तक बढ़ोत्तरी हुई है। समान विभाग समान प्रकृति के कार्य एवं निश्चित उत्तरदायित्व के बावजूद यह अन्तर कर्मचारियों के मनोबल एवं कार्यनिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले 13 वर्षों में महंगाई दर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप दैनिक जीवन यापन पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति तथा नैतिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन अत्यन्त ही कठिन होता जा रहा है। वर्तमान मानदेय से घर परिवार एवं नियमित व्यय वहन करना भी चुनौतीपूर्ण बन गया है जिससे कर्मचारियों पर आर्थिक एवं मानसिक दबाव बढ़ रहा है।
ज्ञापन के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक बच्चा सिंह,
ऋषिकेश सिंह जिला कन्सल्टेन्ट,अभिजीत सिंह जिला कन्सल्टेन्ट, बृजेश सिंह योजना सहायक,आनन्द चतुर्वेदी कंप्यूटर ऑपरेटर,नीरज श्रीवास्तव कंप्यूटर ऑपरेटर,चेतई प्रसाद पटवा,अमरजीत चौधरी,रवि गुप्ता,राजकुमार चौहान,आनन्द चौहान,राममूर्ति,रंजीत पटेल,अजय यादव,रामप्रित प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *