दरबारमार्ग पर लगी आग, काबू पाने की कोशिशें जारी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – काठमाण्डौ में दरबारमार्ग पर स्थित होटल वुडलैंड की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई।

पुलिस के मुताबिक वहां के रेस्टोरेंट में आग लग गई ।

काठमाण्डौ पुलिस कॉम्प्लेक्स के डीएसपी कौशल बुढाथोकी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए काठमाण्डौ, ललितपुर महानगर पालिका समेत नेपाल पुलिस की दमकल गाड़ियों को लगाया गया है।

आग पर काबू पाने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।

आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।

घटना के बारे में विवरण आना अभी बाकी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *