सिराह जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सिरहा जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

शुक्रवार की दोपहर सिरहा नगर पालिका-1 के 41 वर्षीय प्रेमनाथ यादव को गोली मार दी गयी ।

जब उन्हें गोली मारी गई तब वह सिराहा-7 स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे।

गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर मिलते ही जिला पुलिस कार्यालय, सिरहा के मुख्य पुलिस अधीक्षक (एसपी) वासुदेव पाठक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।

एसपी पाठक ने बताया कि जब पुलिस टीम पहुंची तो यादव की मौत हो चुकी थी।

गोलीबारी हुलाकी राजमार्ग से लगभग एक किलोमीटर उत्तर में हुई। गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की जांच के लिए पुलिस टीम को तैनात किया गया है ।

एसपी पाठक ने बताया कि गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *