सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी,भ्रष्टाचार का आरोप


संवादसूत्र चौक बाजार
नगर पंचायत चौक से होकर जमुनहिया तक जाने वाले मार्ग के निर्माण में संबंधित ठीकेदार एवं जेई की मिलीभगत से जबरदस्त ढंग से मानकों की अनदेखी की जा रही है ।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है । पर राहगीर आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं ।जहां एक तरफ इस सड़क से प्रतिदिन सैकडों लोग यात्रा करते हैं वहीं दूसरी तरफ संबंधित ठीकेदार द्वारा मार्ग को तोड़कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं ।
जिला पंचायत कार्यदायी संस्था द्वारा चौक से जमुनहिया तक सड़क का नए सिरे से पिच कराने का कार्य प्रस्तावित है ।लोगों का कहना है कि विगत दो माह से अधिक समय से कार्य कराया जा रहा है लेकिन अभी तक केवल सड़क को तोड़ने का ही काम चल रहा है ।राहगीरों के अनुसार मार्ग को तोड़कर बराबर न करने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं ।इस क्रम में नाथनगर निवासी सद्दाम हुसैन,राम उत्तम,धरमौली निवासी नरसिंह कुमार,कन्हैया वर्मा,चौक निवासी राधेश्याम,आशीष आदि लोगों ने निर्माणाधीन मार्ग को तत्काल चलने योग्य बनाने की मांग किया है ।जबकि इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार पाल ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *