खिचड़ी मेले को लेकर गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

 

आला अधिकारियों ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर लिया जायजा

गोरखपुर जनपद में  खिचड़ी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज गोरखपुर एस चनप्पा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, प्रवेश–निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती सहित भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खिचड़ी मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *