गाजा में इजरायली हमले में 28 लोगों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
01/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – शनिवार को गाजा में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं। गाजा के स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है।

हमास द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

एजेंसी ने बताया कि खान यूनुस के दक्षिणी इलाके में विस्थापित लोगों के शिविर पर हेलीकॉप्टर से हमला किया गया।

इजरायली सेना ने बताया कि यह हमला हमास द्वारा शुक्रवार को शांति समझौते का उल्लंघन करने के बाद किया गया।

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था।

उस वक्त जब हमास ने इजराइल पर हमला किया था तो 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को अगवा कर बंधक बना लिया गया था।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तब से इज़राइल द्वारा किए गए सैन्य अभियानों के दौरान 71,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *