चोरी का खुलासा,16 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

 

रायबरेली जिले की थाना डीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की एक घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को वादी हरेंद्र सिंह पुत्र स्व. जान्हवीशरण सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना डीह ने तहरीर देकर बताया कि 5 फरवरी की रात वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। 6 फरवरी को लौटने पर उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण और तीन बोरी धान चोरी कर लिए गए थे। तहरीर के आधार पर थाना डीह में मु0अ0सं0 22/2026 धारा 331(3)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में 8 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना डीह पुलिस ने हाजीपुर जंगल के पास से अभियुक्त विजय कुमार उर्फ लल्लू पुत्र रामकुमार सरोज निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना डीह को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और तीन बोरी धान चोरी किए थे तथा चोरी का सामान पास के जंगल में छिपा दिया था।गिरफ्तार करने में डीह थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज चौकी प्रभारी मोहित शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *