शतचंडी महायज्ञ परिसर  में , रामकथा के शुभारंभ से  भावविभोर हुए श्रद्धालु

 


महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या दो स्थित प्रसिद्ध कोट धाम दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार का दिव्य वातावरण बना रहा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे वैदिक विद्वानों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं अनुष्ठान संपन्न कराया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्रातः काल से ही यज्ञ मंडप में वेद मंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। मंत्रोच्चार के उपरांत वैदिक परंपरा के अनुसार यजमान गणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात यज्ञ मंडप का फीता काटकर शुभ प्रवेश किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, अमन शांडिल्य, नीरज त्रिपाठी,उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी, रजत कृष्ण त्रिपाठी, सिद्धांत कुमार पाण्डेय,शशांक मिश्र, अमन पाण्डेय, सचिन रावत, अशोक रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यजमान उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 


इसी क्रम में महायज्ञ के दूसरे दिन से प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता डॉ. रजनी कांत द्विवेदी द्वारा रामकथा का भव्य शुभारंभ किया गया। जैसे ही कथा आरंभ हुई, पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। डॉ. द्विवेदी के मुखारबिंदु से प्रवाहित हो रही रामकथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनकी ओजस्वी वाणी, मार्मिक प्रसंगों और भावपूर्ण व्याख्या ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामकथा के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा यज्ञ परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव बताया। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में कथा और यज्ञ के विभिन्न अनुष्ठान विधिवत रूप से संपन्न किए जाएंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *