श्रीनाथ ज्वैलर्स के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र, न्याय की गुहार

 

रायबरेली। शहर कोतवाली के सलमान पुत्र मो0 ताहिर निवासी ग्राम नकफुलहा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि 2022 में पैसों की सख्त जरूरत पड़ी तो हमने घर से सोने व चांदी के कुछ आभूषण श्रीनाथ ज्वैलर्स टिकरा बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली के यहां बाईस हजार रुपए में गिरवी रखा था। अब मेरे पास पैसों का इंतजाम हो गया है तो मैं मूलधन व ब्याज सहित श्रीनाथ ज्वैलर्स के यहां वापस करके अपना सोने व चांदी के आभूषण वापस करने की बात कही तो श्रीनाथ ज्वैलर्स के मालिक आग बबूला हो गए। और बोले तुमने जो सोने व चांदी के आभूषण लाए थे वो तुम बिक्री करके गए थे तभी पीड़ित के पैर तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने बोला मैं तो गिरवी रख कर गया था जिसका पैसा भी आपने गिरवी के हिसाब से दिया था जिसकी मेरे पास आपकी लिखी हुई रसीद भी है। लेकिन श्रीनाथ ज्वैलर्स दबंग होने के कारण पीड़ित को डांट फटकार कर दुकान से भगा दिया बोला तुम्हारा यहां कोई सामान नहीं है।

तभी पीड़ित ने गांव के कुछ संभ्रांत लोगों को बुलाकर लाया और आप बीती बताइ लेकिन श्रीनाथ ज्वैलर्स का मालिक किसी बात मानने को राजी नहीं हुए। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथ झूठ बोलकर ठगी की जा रही है हम गरीब आदमी गिरवी रख के लिए थे पैसे और बता रहे हैं की बिक्री किए थे जिसका मेरे पास लिखा पड़ी भी है।

अतः इसी पूरे संबंध में पीड़ित सलमान ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। । श्रीनाथ ज्वैलर्स के मालिक मेरे व मेरे जैसे कई लोगों के साथ ठगी करने की नीयत से झूठ बोलकर मेरी सोने व चांदी की आभूषण हड़पने के लालच में ऐसी बात बोल रहे है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *