नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिपराइच पुलिस ने भेजा जेल

पिपराइच, गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नॉर्थ ज्ञानेंद्र के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा मनीष शर्मा की निगरानी में पिपराइच थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई पिपराइच थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी उमेश निषाद (20 वर्ष), पुत्र जोधन निषाद पर आरोप है कि उसने 15 फरवरी, रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *