राजगोपालचारी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनायी गयी

गोरखपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के कार्यालय में बुधवार को ज़िलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में देश की तीन महान विभूतियों महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और सामाजिक न्याय-स्वाभिमान के प्रतीक महाराजा बिजली पासी की जयंती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रख्यात राष्ट्रनेता सी राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि संयुक्त रूप से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनी।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने तीनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया। उन्होंने तीनों ही विभूतियों के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान की विस्तृत जानकारी दी। आखिर में सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान प्रमोद नायक, गोरखलाल श्रीवास्तव, एडवोकेट विनोद कुमार पाण्डेय, सतेन्द्र निषाद, अनिल सोनकर, श्रीश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, डॉ. चिन्मय पाण्डेय, ज्ञानेंद्र शाही, उत्कर्ष पाण्डेय, अमित तिवारी, गणेश मिश्रा, राम आशीष यादव, व्यास मुनि उपाध्याय, संतोष शुक्ला, विशाल त्रिपाठी, राजीव कुमार पाण्डेय, प्रदीप पटेल, शैलेंद्र पाण्डेय, अमलेंदु पाण्डेय, राम समुझ सावरा, सत्य प्रकाश तिवारी, अजय कुमार उपाध्याय,प्रवीण तिवारी,प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

डा राजकुमार मिश्रा
गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *