अनाथ बच्चों को न्याय दिलाने के लिए पूनम सिंह ने प्रशासन के सामने भरी हुंकार

‘हर गरीब का हक दिलाकर रहूँगी’— पूरे दुबे गाँव पहुँचीं कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने अनाथ हुए 4 बच्चों की बदहाली देख अधिकारियों को दी चेतावनी। बताते चले कि रायबरेली के राही ब्लाक के लोधवारी ग्राम सभा के पूरे दुबे गांव में तीन दिन पहले घर से लापता हुए चिंतामणि रैदास का शव सई नदी में मिलने की सूचना पर पूनम सिंह उसके घर पहुंची। पूनम सिंह ने न केवल शोक संवेदना व्यक्त की, बल्कि सिस्टम की लाचारी पर कड़ा रोष भी जताया। इस दौरान जिले की राजनीति में अपनी सक्रियता और जन-सरोकारों के लिए पहचानी जाने वाली कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं। जहां ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चिंतामणि के चार मासूम मनु, मांडवी, मनीष और संदीप बच्चे है जो पिता के रहने पर भी दाने-दाने को मोहताज थे। इन बच्चों ने मां को पहले ही खो दिया अब इन बच्चों के सिर से अब पिता का साया भी हट गया है। गाँव में बच्चों की मार्मिक स्थिति देख पूनम सिंह भावुक हो उठीं और उन्होंने संकल्प लिया कि इन बच्चों को अनाथ की तरह जीने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र की जनता के बीच अपनी पैठ बना रहीं पूनम सिंह का यह दौरा स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान पूनम सिंह ने अधिकारियों को दो टूक खरी खोटी भी सुनाई उन्होंने कहा कि कागजों से बाहर निकलकर जमीन पर उतरकर इन मासूमों मदद करे। मौके पर ही पूनम सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान से सीधी वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को तत्काल पक्का आवास आवंटित हो।बच्चों के भरण-पोषण के लिए सरकारी कोष से तत्काल फंड जारी किया जाए। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य का जिम्मा प्रशासन उठाए।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। चुनाव तो माध्यम है, असली मकसद इन मासूमों के आंसू पोंछना और इन्हें इनका अधिकार दिलाना है। अगर जल्द ही इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला, तो मैं सड़क पर उतरकर इनके हक की लड़ाई लड़ूँगी।

इस दौरे के बाद स्थानीय लोगों ने भी खुले मन से कहा कि पूनम सिंह केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाली नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर में पूनम सिंह के इस साहसी कदम का स्वागत किया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *