चंद्रशेखर मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित नेत्र कैंप में 198 मरीजो की आंखों का हुआ परीक्षण


लालगंज रायबरेली।
सतगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सौजन्य से रविवार को हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय चंद्र शेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज परिसर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के मरीजो सहित शिक्षकों का भी नेत्र परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ इंसाफ़ बक्श डॉ. मुकेश खरे ,डॉ केदार मौर्या ,डॉ वेंकटेश एवं उनकी टीम ने लगभग 198 रोगियो के नेत्र परीक्षण के साथ-साथ मोतियाबिंद आपरेशन के लिए 58रोगियो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया ।
विद्यालय प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला और प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला ने सतगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट की पूरी टीम को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वही कार्यक्रम की सराहना करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक शर्मा और महामंत्री शिवम गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर मेमोरियल के प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला शिक्षक के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में नेत्र कैंप का आयोजन किया गया जिसका सैकड़ो लोगों ने लाभ उठाया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *