छतरी लाकर अतिक्रमण कर सिम बेचने वालो की सुरक्षा केवल चाय पर करती है पुलिस

रायबरेली एक ओर शहर से गरीबों को हटाया जा रहा है तो दूसरी तरफ मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रचार प्रसार के लिए खुद सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है। मामला आज डिग्री कॉलेज में देखने को मिला जब अड़ानी की जिओ कंपनी का सिम लेने एक ग्राहक जब डिग्री कॉलेज चौराहे के पास पहुंचा तो शहर मैं कहीं भी सिम को लेकर होने वाली शिकायतों का कार्यालय नहीं मिला । डिग्री कॉलेज के पांडे कोठी में चल रही जिओ कंपनी के कर्ताधर्ता उन्होंने बताया कि चौराहे पर उनको छाते के नीचे बैठा हुआ लड़का मिल जाएगा वहीं से आपका सिम बदल जाएगा। जब ग्राहक वह वहां पर पहुंचा तो लड़के की भाषा ऐसी थी सिम लेना तो दूर ग्राहक में उससे दूरी बना ली। यहां तक कि मामले की शिकायत बगल में खड़ी चार पहिया वाली शहर पुलिस के कर्मियों से थी तो उन्होंने ग्राहक को ही अपनी भाषा सुधारने का आदेश दे दिया । जबकि ग्राहक दरोगा ने एक बात नहीं सुनी और उसे भी अपनी भाषा समझाने लगे । आसपास के लोगों से पता चला कि बेवफा सनम की चाय पीने के लिए यह गाड़ी आकर खड़ी होती है और उनके चाय पानी का नाश्ता इन छाता लगाने वाले लोगों से होता है। यही कारण है कि गाड़ियों इनको छतरीधारको को पूर्ण रूप से संरक्षण देती है और यही वजह हो सकती है कि ग्राहक को सिम ना दिया गया हो क्योंकि कंपनी के लड़कों और पुलिस में तो पहले से ही मेल मिलाप चल रहा है। कैमरे में कैद फोटो में भी देखा जा सकता है कि पैदल चलने वाले मार्ग पर इन छतरी वालों ने कब्जा कर रखा है और इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात है कि जिससे कि यह तो अपनी मनमानी कर ले लेकिन ग्राहक अपनी फरियाद भी करे तो उसे भगा दिया जाए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *