अबीर गुलाल और फूलों से एक दूसरे को सराबोर कर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

 

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर- डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने होली के पूर्व समय से सभी को वेतन पेंशन मानदेय प्राप्त होने पर प्रेस वार्ता कर एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल और फूलों से सराबोर कर मुख्यमंत्री,
आरबीआई जिलाधिकारी,एवं मुख्य कोषाधिकारी को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी मीडिया बन्धुओं पर फूलों की वर्षा कर धन्यवाद ज्ञापित किया।अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने बताया कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के साथ ही पीठाधीश्वर हैं। इसलिए उनका स्वभाव करुणामई है,जो कहते हैं वो करते भी हैं।हम सभी को पूरी उम्मीद है कि एक दिन हमारे महराज जी पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करके सबको चौंकाते हुए कर्मचारी समाज से 2013 में किया हुआ वादा पूरा कर देंगे। तब कर्मचारी समाज तन मन से महराज जी को प्रधानमंत्री बनाने में एड़ी चोटी एक कर देगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव,का.अध्यक्ष इंजिनियर राम समुझ शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल,महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल,उपाध्यक्ष अनुप श्रीवास्तव राजेश मिश्रा इंजिनियर सौरभ श्रीवास्तव,रामधनी पासवान,निशार अहमद,इजहार अली, बंटी श्रीवास्तव,सरिता सिंह,विनीता सिंह, रीता सिंह,बलराम आदि मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *