बड़हलगंज के हिस्ट्रीशीटर का संतकबीरनगर से बना पासपोर्ट

 

पता बदलकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, मामले की जांच की उठी मांग

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर- दक्षिणांचल के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को लेकर नया मामला सामने आया है,जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने अपना पता बदलकर जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र से पासपोर्ट बनवा लिया। बताया जा रहा है कि पासपोर्ट संख्या S 6766363 जारी किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक उक्त व्यक्ति थाना बड़हलगंज का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है और हाल ही में अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में भी रहा है। ऐसे में दूसरे जिले के पते पर पासपोर्ट जारी होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि पता बदलकर पासपोर्ट बनवाया गया और इस तरह पुलिस को गुमराह किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह पासपोर्ट 27 सितंबर 2018 को जारी हुआ था, जिसकी वैधता 26 सितंबर 2028 तक बताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद यह बड़हलगंज पुलिस के लिए भी एक चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गलत पता या भ्रामक जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाया गया है तो यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच आवश्यक बताई जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी गोला –

क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार ने कहा कि मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।य

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *