प्रोन्नति कर्मचारियों का मौलिक अधिकार – रूपेश

विभागीय प्रमोशन रोकना दुखद मुख्यमंत्री लें इस परिषद का संज्ञान – मदन मुरारी शुक्ल

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर, 17 मार्च राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राजकीय औद्योगिक संस्थान चरगांवा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद की महिला शाखा की अध्यक्ष विनीता सिंह ने की,जबकि संचालन मंत्री डॉ. सरिता सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संस्थान के कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों ने परिषद के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखते हुए विभागीय पदोन्नति में हो रही विसंगतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस संबंध में परिषद द्वारा माननीय मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश, माननीय मंत्री (कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा), प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास को पत्र प्रेषित कर नियमानुसार पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमिता विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय आईटीआई संस्थान भारत सरकार के मानकों के अनुसार संचालित होते हैं। DGT के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रधानाचार्य एवं ग्रुप इंस्ट्रक्टर (फोरमैन) पदों पर पदोन्नति हेतु 25 प्रतिशत पद डिग्री धारक अनुदेशकों के लिए आरक्षित किए जाने का प्रावधान है।
परिषद ने कहा कि वर्तमान प्रस्तावित सेवा नियमावली में इस प्रावधान को समुचित स्थान नहीं दिया गया है, जिससे डिग्री धारक अनुदेशकों के पदोन्नति के अवसर सीमित हो रहे हैं।
परिषद ने मांग की है कि नवीन सेवा नियमावली में DGT के मानकों के अनुरूप—
अनुदेशक से प्रधानाचार्य पद पर 25 प्रतिशत पदोन्नति कोटा
अनुदेशक से फोरमैन पद पर 25 प्रतिशत पदोन्नति कोटा
सुनिश्चित किया जाए, जिससे संस्थानों की गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने परिषद की इस मांग का समर्थन करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर परिषद के संरक्षक अशोक कुमार पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी राजेश मिश्रा अनूप कुमार सौरव श्रीवास्तव इजहार अली डॉ० एस० के० विश्वकर्मा रीता सिंह सूर्यवेद सिंह यादव आरिफ सुमित रामकुमार यशवंत कुमार शिवेन्द्र अमित कुशवाहा अशोक शर्मा सहित परिषद और आईटीआई के तमाम कर्मचारी उपस्थिति रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *