अग्निशमन एवं आवास सेवा उत्तर प्रदेश के महानिदेशक सुजीत पांडेय ने गोलघर स्थित फायर स्टेशन का किया निरीक्षण

महानिदेशक ने हाईटेक फायर सिस्टम व एआई पर दिया जोर

गांव – गांव में भी चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – गोरखपुर में आगमन तथा भ्रमण के दौरान महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवायें उ0प्र0 सुजीत पांडेय द्वारा अग्निशमन केन्द्र गोलघर गोरखपुर का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान अग्निशमन वाहनों,उपकरणों, बैरक,कंट्रोल रूम आदि का विस्तृत निरीक्षण करते हुए उनकी कार्यक्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। अगामी फायर सीजन को देखते हुए अग्निशमन वाहनों व उपकरणों की नियमित चेकिंग व कार्यशील दशा में रखे जाये जिससे किसी भी अपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के उपरान्त महानिदेशक महोदय द्वारा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया तथा उनकी ड्यिूटी, प्रशिक्षण और कार्य सम्बन्धी अनुभवों पर चर्चा की गयी तथा उनके व्यक्तिगत व व्यावसायिक समस्याओं की बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।
महानिदेशक महोदय द्वारा जोन के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी तथा समीक्षा बैठक मे अग्निशमन केन्द्र पर उपलब्ध स्टाफ, अग्निशमन वाहनों/उपकरणों,नवनिर्मित अग्निशमन केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति तथा अगामी फायर सीजन में अग्निशमन विभाग तैयारियों सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
समीक्षा बैठक में प्रभारी उपनिदेशक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर/मुख्य अग्निशमन अधिकारी गोण्डा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी गोरखपुर,मुख्य अग्निशमन अधिकारी बस्ती,मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवरिया व अग्निशमन अधिकारी गोरखपुर उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *