दिल्ली में एक इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के दिल्ली में एक घर में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हो गई।

सुत्र के मुताबिक, आग लगने की घटना सुबह करीब 7 बजे हुई।

सुत्र के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

घटनास्थल के पास रहने वाले एक शख्स के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक्स की दुकान थी और ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे।

हालांकि बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कितने लोग थे, इसकी पूरी जानकारी नहीं है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताया है, वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की आलोचना की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *