अंतर्जातीय विवाहित लड़की मृत पाई गई, पति गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – धनुषा जिला में अंतरजातीय विवाह करने वाली एक लड़की मृत पाई गई है।
मैके पक्ष का आरोप है कि बेटी की हत्या की गयी है।

धनुषा जिला के गणेशमन चारनाथ नगर पालिका-4 के मुकेश धनखोटी यादव की 25 वर्षीय पत्नी विभाकुमारी महतो का शव मंगलवार की दोपहर अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला।
मुकेश और विभा की शादी 5 साल पहले हुई थी।

मृतक विभा के भाई मनीष कुमार महतो ने आरोप लगाया है कि लंबी शादी के दौरान उनकी कोई संतान नहीं थी और इसी सिलसिले में वे उनकी बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

अब मैके पक्ष ने विभा के शरीर पर नीलासाट पाए जाने की बात कहकर उसकी हत्या किए जाने का दावा किया है।

विभा के भाई मनीष ने उसके पति मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति मुकेश को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

धनुषा जिला पुलिस प्रवक्ता पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गणेश बम ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत के आधार पर पति मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *