जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई

 

उप सम्पादक जीत बहादर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई है।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रा (पहाड़ के बीच से गुजरने वाला रास्ता) के पास हिमस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई।

हादसे में पांच अन्य घायल हो गये।
सुत्र के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को जोजिला दर्रा के जीरो प्वाइंट और मिनी मार्ग खंड पर हिमस्खलन हुआ।

यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाला एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।
हिमस्खलन के कारण कई वाहन बर्फ में फंस गए।

सुत्र ने कहा गया है, “वाहनें ऊंची सड़क से गुजर रही थीं, उसी समय भारी मात्रा में बर्फ गिरी और कई वाहन दब गए।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *