वृद्धा की हत्या का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा

 

 

रायबरेली में सत्तर वर्षीय वृद्धा की हत्या मामले मे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस की पूछताछ मे मामला काफी हैरतअंगेज़ है। वृद्धा की महज इसलिए पडोसी युवक ने हत्या कर दी क्योंकि शराब पीकर आया हत्यारोपी बार बार कहने पर भी जा नहीं रहा था। वृद्धा ने आक्रोश मे युवक को गाली दे दी जो उसके लिए जानलेवा साबित हुई। युवक ने वृद्धा की वहीं पड़े डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। युवक मृतका के पोते का दोस्त है। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के कोडर गांव का है। यहां की रहने वाली रामप्यारी की एक एक दिन पहले हत्या कर दी गई थी। रामप्यारी का शव घर के अंदर बोर में खून से लथपथ मिला था। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही कपिल सिंह नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। शिवगढ़ पुलिस परिजनों की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुटी तो आरोपी उसके हत्थे चढ़ गया। आरोपी युवक कपिल से पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि शुक्रवार को वह रामप्यारी के घर गया था। राम प्यारी का पोता शिवम् उसका दोस्त है। यहां पर उसने अपने एक अन्य साथी शिवम् के साथ बैठकर शराब पिया था। रामप्यारी ने घर के अंदर शराब पीने का विरोध किया था इसी वजह से उसने अपने साथी के साथ डंडे से मार कर पहले रामप्यारी को घायल कर दिया उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि हत्या में शामिल आलाकतल बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। उसका एक अन्य साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *