जिला कारागार में रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण

 

गोरखपुर।रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर में शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने महान स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल का जीवन देशभक्ति, त्याग और साहस की अनुपम मिसाल है। उन्होंने युवाओं से बिस्मिल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं, उनका स्मरण हमें कर्तव्य और अनुशासन का बोध कराता है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्थित प्रतिमा के समक्ष कुछ क्षण मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जेल प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महापुरुषों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा देना रहा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *