ईरान युद्ध ने हमें अजीब स्थिति में डाल दिया है: व्लादिमीर पुतिन

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उम्मीद जताई है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा।

पुतिन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी पार्टियों को नुकसान होगा।

सुत्र के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह एक बहुत ही जटिल संघर्ष है और यह हमें अजीब स्थिति में डाल देता है, क्योंकि ईरान और फारस की खाड़ी के देशों के साथ हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।”

उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ”मेरी राय में, कोई भी पक्ष इस संघर्ष को लंबा खींचने में दिलचस्पी नहीं रखता है।”

हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अपने रूस दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी।

रूस पहले भी सभी पक्षों से शांति स्थापित करने की अपील कर चुका है।

रूस ने भी कहा है कि वह ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करने को तैयार है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *