मिशन शक्ति फेज 5.0:– इंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा में बच्चियों को सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरूक



महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) के तहत आज थाना बरगदवा क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

थाना बरगदवा की मिशन शक्ति टीम (उप-निरीक्षक अजीत कुमार व महिला आरक्षी सोनी) द्वारा क्षेत्र के इंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, बरगदवा में पहुंचकर छात्राओं व उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग किया गया।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कल्याणकारी योजनाएं: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। छात्राओं को ‘पॉस्को एक्ट’ (POCSO Act) और महिला अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा इस संबंध में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। किसी भी अप्रिय घटना या आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए बच्चियों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने व उनके सही उपयोग के बारे मे बताया गया ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *