पटना की गंगा नदी में नाव पलटने से दो की मौत, 5 लापता

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/05 /2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के पटना में गुरुवार सुबह गंगा नदी में एक नाव पलट गई।
नाव पर सवार सात लोगों को बचा लिया गया।

पटना जिला प्रशासन ने कहा कि अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, सात लोगों को बचाया गया है और पांच अन्य लापता हैं। बचाव प्रयास जारी हैं।

प्रशासन ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 5:45 बजे बिंद दल के 14 सदस्य बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास एक नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर के सुल्तानपुर दियारा में चले गये।

लोग अक्सर लौकी तोड़ने और अन्य कृषि कार्य करने के लिए वहां जाते हैं।

लौटने के क्रम में समस्तीपुर के सुल्तानपुर दियारा के पास तेज हवा के कारण नाव पलट गयी।

अब तक सात लोगों को बचाया जा चुका है और पांच लोग लापता हैं। दो शव बरामद कर लिये गये हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *