भारत से सीमा पर तनाव के बीच दिल्ली आ रहे बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के चीफ, क्या बाहर आएंगे अवैध बांग्लादेशी?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों की महानिदेशक स्तर की बैठक होने जा रही है।

वर्ष में दो बार होने वाली यह डीजी स्तर की चर्चा अगले सप्ताह 8 से 11 जून के बीच नई दिल्ली में होने की उम्मीद है।

इस साल की शुरुआत में ढाका में बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से यह बैठक अपनी तरह की पहली बैठक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) का एक प्रतिनिधिमंडल इसमें भाग लेने के लिए भारत आएगा।

बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और दिल्ली में भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अपने समकक्ष के साथ वार्ता में भाग लेंगे।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व बीएसएफ डीजी प्रवीण कुमार करेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *