भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के असम में भारतीय वायुसेना का एक मालवाहक विमान (परिवहन विमान) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

वायुसेना का एक एएन-32 परिवहन विमान शनिवार को असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायुसेना प्रवक्ता विंग कमांडर जयदीप के हवाले से रिपोर्ट ने खबर में लिखा, ”जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर एएन-32 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

हालांकि, अब हमें घटना की जानकारी मिल रही है।”

हादसे को लेकर भारतीय वायुसेना ने सोशल नेटवर्क “एक्स” के जरिए कहा है कि जोरहाट में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कारण जानने के लिए “कोर्ट ऑफ इंक्वायरी” का गठन किया जाएगा।

लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई।
सुत्र ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *