आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना भिटौली पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त मंजेश उर्फ राजमणि पुत्र सुजीत निवासी सेमरा राजा टोला करमहिया, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, उम्र 19 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 115/2026, धारा 108/351(3) बीएनएस थाना भिटौली, जनपद महराजगंज में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *