श्यामदेउरवा पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार

 

परतावल/ महराजगंज

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
बताते चले श्यामदेउरवा पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने एक बालक को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गयी
पुलिस के अनुसार, केटीएम बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवा में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान धरमौली नहर पुल के पास से पुलिस ने अमन कुमार निवासी बनकटिया तथा मंदीप कुमार निवासी बनकटिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में शामिल 15 वर्षीय एक किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *