वार्ड नंबर 11 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ भव्य शुभारंभ

परतावल / महराजगंज

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने मंगलवार को सीसी सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों प्रबुद्ध जनता के उपस्थिति में शुभारंभ किया
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने उपस्थित लोगों से कहा “जनसेवा ही हमारा संकल्प, विकास ही हमारी प्राथमिकता” के ध्येय के साथ वार्ड नंबर 11 स्थित स्वतंत्रता सेनानी नगर में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की यहाँ विजय अग्रवाल के आवास से लेकर हॉस्पिटल रोड तक बनने वाली नई सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन और सम्मानित वरिष्ठ जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।सड़क निर्माण के शुभारंभ के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को लेकर एक बैठक का भी आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय सम्मानित नागरिकों के साथ जल निकासी (ड्रेनेज), सड़क, नाली और जनहित से जुड़े अन्य सामाजिक मुद्दों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई, ताकि वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड के सभासद प्रतिनिधि कृष्णा महाजन, मुक्तिनाथ मद्धेशिया, राघवेंद्र मिश्र, डॉ. गजेंद्र मिश्र, समाजसेवी राजन वर्मा, विजय अग्रवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र निगम, दीपक मद्धेशिया सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और वार्ड वासी उपस्थित रहे। अंत में सभी नागरिकों के स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *