ऑटो के अचानक ब्रेक लगाने से टकराई पल्सर, चाचा-भतीजा गंभीर रूप से हुए घायल

 

परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परतावल / महराजगंज

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक ऑटो चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही पल्सर बाइक उससे जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिदुरिया क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी समीउल्लाह (35 वर्ष) अपने चाचा हमीद के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना घटी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे समीउल्लाह के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *