एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित ₹10,000 के इनामिया अभियुक्त को ठूठीबारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना ठूठीबारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रफीक अंसारी पुत्र महमूद अंसारी निवासी लोहसी, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर उक्त मुकदमे में संलिप्तता के आरोप हैं तथा वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा उस पर ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही सुरागरसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 07.06.2026 को परतावल क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *