फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान बम विस्फोट: राजधानी दमिश्क दहल गई, 18 लोग घायल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को कम से कम दो बड़े विस्फोट हुए।

सीरियाई मीडिया के मुताबिक, यह घटना उसी वक्त हुई जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मिलने गए थे।

यह विस्फोट पर्यटन मंत्रालय की इमारत और एक होटल के पास हुआ। इस हादसे में चार सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 18 लोग घायल हो गये।

सीरियाई सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, एक बम कूड़े के डिब्बे में और दूसरा एक वाहन में रखा गया था।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि मैक्रोन पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति भवन में बातचीत कर रहे हैं।

इस घटना के तुरंत बाद राष्ट्रपति मैक्रॉन ने सोशल नेटवर्क “एक्स” (ट्विटर) पर लिखा, “सीरिया के पुरुषों और महिलाओं के सुरक्षित, स्वतंत्र और एकजुट देश में रहने के सपने को कोई भी दबा नहीं सकता है।

मैंने यहां के लोगों में बहुत साहस और दृढ़ संकल्प देखा है। मेरी यात्रा जारी रहेगी।”

दिसंबर 2024 में बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया पहुंचने वाले मैक्रॉन पहले प्रमुख पश्चिमी नेता हैं।

असद की सरकार के पतन के बाद, अहमद अल-शरा के नेतृत्व में सीरिया में एक नया शासन शुरू हुआ।

मैक्रॉन सीरियाई लोगों को फ्रांस की मदद और समर्थन दिखाने और शांति का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए सोमवार को दमिश्क पहुंचे।

सीरिया में शांति लाने के प्रयासों के बावजूद, सुरक्षा चुनौतियाँ बनी हुई हैं।

पिछले हफ्ते ही दमिश्क में एक कॉफी शॉप में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *