अवैध रूप से संचालित हो रहे गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी मचा हडकम्प

छापेमारी में एसडीएम,तहसीलदार,
सीओ गीडा,थानेदार अश्वनी पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद थी

पुलिस कार्रवाई को देखते हुए होटलों संचालकों में हड़कंप

सहजनवा/गोरखपुर। गीडा स्थित कुछ होटलों में अवैध कार्य संचालित हो रहे है। मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते दो होटलों को सीज कर दिया। प्रशासन को जानकारी मिली कि गीडा में कई ऐसे होटल अवैध रूप से संचालित हो रहे। जिनमें व्यापक पैमाने पर अवैध कार्य संचालित हो रहा है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नदन तिवारी,तहसीलदार राकेश कन्नौजिया,सीओ गीडा के0 एन0 आनंद के नेतृत्व में थानेदार अश्वनी कुमार पांडेय तथा भारी पुलिस बल ने युनिक होटल तथा दूसरा बिना नाम के संचालित होटलों पर पहुंच कर कागजात मांग। लेकिन दोनों होटल संचालकों के पास कोई कागजात मौजूद नहीं थे। इसके बाद प्रशासन ने दोनों होटलों को सीज करते हुए कागजात उपलब्ध करने का निर्देश दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। छापेमारी के दौरान चौकी इंचार्ज पिपरौली अमरेश कुमार सिंह तथा भारी पुलिस बल मौजूद थी।
इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नदन तिवारी ने कहा कि होटल संचालक के पास कोई कागजात मौजूद नहीं थे। जिसे सीज करते हुए होटल संचालक से कागजात मांगे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *